
x
Saiyaara Box Office Collection Day 4: 'Saiyaara' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है और नए रिकॉर्ड बनाते हुए हर उम्मीद को पार कर लिया है। इसने पहले वीकेंड में ही ताबड़तोड़ कमाई करते हुए रेड 2 और केसरी चैप्टर 2 जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, अहान पांडे और अनित पड्डा अभिनीत इस फिल्म ने तीसरे दिन 2025 की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में भी शानदार एंट्री कर ली। आइए यहां जानते हैं कि रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 'Saiyaara' का रिजल्ट कैसा रहा है?
'Saiyaara' ने चौथे दिन कितनी कमाई की?
अहान पांडे और अनित पड्डा की 'Saiyaara' का खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस नई स्टार कास्ट की दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है। ऐसा सालों बाद हुआ है जब नवोदित सितारों की फिल्म देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं और शो हाउसफुल जा रहे हैं। मोहित सूरी निर्देशित इस फिल्म को लेकर वैसे तो लोग काफी उत्साहित हैं, लेकिन बिना किसी प्रमोशन के इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाल मचाया है, उसे देखकर हर कोई हैरान है। इस फिल्म ने बड़े-बड़े सितारों की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। वीकेंड पर ज़बरदस्त कलेक्शन करने के बाद 'सैय्यारा' ने सोमवार को भी टॉप किया है।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'सैय्यारा' ने रिलीज़ के पहले दिन 21.5 करोड़ की कमाई की थी।
दूसरे दिन फिल्म ने 20.93 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 26 करोड़ का बिजनेस किया।
तीसरे दिन फिल्म ने 37.50 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 35.75 करोड़ रुपये कमाए।
Sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 'सैय्यारा' ने रिलीज़ के चौथे दिन यानी सोमवार को 18.57 करोड़ का बिजनेस किया है।
इसके साथ ही 'सैय्यारा' की चार दिनों में कुल कमाई अब 101.82 करोड़ रुपये हो गई है।
'सैय्यारा' Saiyaara ने चौथे दिन बनाया ये रिकॉर्ड
'सैय्यारा' Saiyaara ने अपनी रिलीज़ के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को कमाल कर दिया है। इस फिल्म ने न सिर्फ़ चार दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, बल्कि अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर' के 94.48 करोड़ के नेट कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही यह साल की सातवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब इसका अगला शिकार 'सिकंदर' है। पाँचवें दिन 'सैय्यारा', 'सिकंदर' को पछाड़कर साल की छठी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।
'सैय्यारा' Saiyaara सिर्फ़ चार दिनों में हिट हो गई
'सैय्यारा' Saiyaara ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। आपको बता दें कि कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म का बजट 45 करोड़ है और इसने सिर्फ़ चार दिनों में अपने बजट से दोगुनी से भी ज़्यादा कमाई करके इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही इसे हिट का तमगा मिल गया है। आपको बता दें कि सिर्फ़ चार दिनों में 'सैय्यारा' ने बजट का 126.26 प्रतिशत मुनाफ़ा कमा लिया है।
TagsSaiyaaraसोमवारअव्वलMondaytopजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





