मनोरंजन

Rumors Salman and Sonakshi: सलमान और सोनाक्षी की शादी की उड़ी अफवाह, क्या रिएक्शन दिया सोनाक्षी ने

Apurva Srivastav
24 Jun 2024 3:26 AM GMT
Rumors Salman and Sonakshi: सलमान और सोनाक्षी की शादी की उड़ी अफवाह, क्या रिएक्शन दिया सोनाक्षी ने
x
Sonakshi Sinha Wedding: अभिनेत्री सोनाक्षी इस वीकेंड अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल संग शादी रचाने जा रही हैं। वेडिंग को लेकर फिलहाल इस कपल का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ भी सोनाक्षी की शादी की अफवाह उड़ चुकी है। आइए इस पूरे मामले को लेख में विस्तार से जानते हैं।
ENTERTAINMENT DESK ,New Delhi: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों अपनी वेडिंग को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल के साथ इस वीकेंड सोनाक्षी (Sonakshi-Zaheer Wedding) शादी रचाने वाली हैं। इस कपल की वेडिंग को लेकर खबरों का बाजार काफी गर्म है और इनसे जुड़ी हर बड़ी जानकारी लगातार सामने आ रही है।
शादी को लेकर सोनाक्षी सिन्हा पहले भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं, लेकिन उस वक्त उनका नाम सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ जुड़ा था। इस बात में कितनी सच्चाई थी, उसे इस लेख में विस्तार से समझते हैं।
सलमान और सोनाक्षी की शादी की उड़ी थी अफवाह
साल 2022 में जब देश कोरोना महामारी से लड़कर वापसी कर रहा था तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया (soacial media) पर फेक तस्वीरों का चलन भी खूब प्रचलित हो रहा था। उस दौरान सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी की कुछ
फेक फोटो जमकर
वायरल हुई थीं और ये दावा किया जा रहा था कि दुबई में इन दोनों ने शादी रचा ली है।
इन अफवाहों का खंडन सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर किया था। उन्होंने पोस्ट (post) में लिखा था- क्या आप सभी वेबकूफ हैं, आपको मोर्फ्ड (नकली) और असली फोटो में फर्क समझ नहीं आता। एक्ट्रेस के हस्तक्षेप के बाद सलमान और उनकी शादी झूठी खबरों का पर्दाफाश हो गया था।
Next Story