
x
Ruhanika Dhawan : दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल स्टारर टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की 'छोटी रूही' तो आप सभी को याद ही होगी। सीरियल में रूही का किरदार रूहानिका धवन Ruhanika Dhawan ने निभाया था। इस किरदार के जरिए रूहानिका धवन ने घर-घर में अपनी पहचान और जगह बनाई। ये है मोहब्बतें में छोटी रूही के किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाली रूहानिका अब बड़ी हो गई हैं। 17 साल की रूहानिका अब अपने 12वीं के रिजल्ट को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जी हां, रूहानिका Ruhanika का 12वीं का रिजल्ट आ गया है और अपने रिजल्ट से उन्होंने साबित कर दिया है कि वो सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि पढ़ाई में भी अच्छी हैं।
रूहानिका Ruhanika ने 12वीं में हासिल किए 91 प्रतिशत अंक
रूहानिका धवन Ruhanika Dhawan ने 12वीं में 91 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 20 मई को रिजल्ट घोषित किए गए, जिसमें रूहानिका ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए। इंडिया फोरम से बात करते हुए रूहानिका ने अपने रिजल्ट पर खुशी जाहिर की और बताया कि कैसे उन्होंने पढ़ाई के लिए खुद को एक्टिंग से दूर कर लिया और आज उन्हें लगता है कि उनका फैसला बिल्कुल सही है। रूहानिका के साथ-साथ उनका पूरा परिवार उनके स्कोर से बेहद खुश है।
एक्टिंग छोड़ने का फैसला बिल्कुल सही था- रूहानिका
रूहानिका Ruhanika ने अपने रिजल्ट के बारे में कहा- 'जब मेरी उम्र के कई लोग टीवी या फिल्मों में काम कर रहे थे, तब मैंने एक्टिंग छोड़कर अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई और स्कूल पर लगाने का फैसला किया। आज मुझे लगता है कि मेरा फैसला बिल्कुल सही था। मेरे माता-पिता ने हमेशा मुझ पर विश्वास किया है और मुझे खुशी है कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतर पाई हूं।'
रूहानिका धवन Ruhanika Dhawan के करियर की बात करें तो उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। रूहानिका ने दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल स्टारर 'ये है मोहब्बतें' में रूही का किरदार निभाया था और उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। अपनी मासूमियत और क्यूटनेस से उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। शो में इशिता यानी दिव्यांका त्रिपाठी के साथ उनकी बॉन्डिंग को काफी पसंद किया गया था, जो शो के बाद भी बरकरार है। रुहानिका आए दिन अपनी ईशी मां यानी दिव्यांका के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
TagsRuhanika Dhawanएक्टिंगपढ़ाईअच्छी हैंछोटीरूहीRuhanika Dhawanactingstudiesis goodChhotiRuhiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





