मनोरंजन

इस दिन शुरू होगा KBC का रजिस्ट्रेशन, खुशियों की बहार लेकर आ रहे हैं बिग बी

Gulabi Jagat
2 April 2022 3:24 PM GMT
इस दिन शुरू होगा KBC का रजिस्ट्रेशन, खुशियों की बहार लेकर आ रहे हैं बिग बी
x
KBC का रजिस्ट्रेशन
मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के जरिए होस्ट किया जाने वाला शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati 14) को दर्शक दिल खोलकर प्यार देते हैं। इस शो में लोग देश के कोने-कोने से करोड़पति बनने का ख्वाब लेकर आते हैं। अगर आप अपने ज्ञान के दम पर करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए। दरअसल 'कौन बनेगा करोड़पति' का 14 वां सीजन जल्द टीवी पर आने वाला है। सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो (KBC 14 Promo) डालकर इस बात की जानकारी दी है। जिसे देख फैंस का बज हाई हो गया है।
दरअसल, सोनी टीवी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, '9 अप्रैल रात 9 बजे से हमारे सवालों के साथ होगा शुरू केबीसी 14 का रजिस्ट्रेशन और आपका अपने सपनों को पूरा करने का सफर, केवल सोनी टीवी पर।'

इस प्रोमो वीडियो में देखा सकता है कि एक यंग कपल चांदनी रात में अपनी छत पर चारपाई पर लेटा हुआ है। इस वीडियो में शख्स अपनी पत्नी को आलीशान घर देने, अपने बच्चों को अच्छी पढ़ाई और बहुत जल्द अपनी पत्नी को स्विट्जरलैंड ले जाने का वादा करता नजर आ रहा है। जिसे सुन उसकी पत्नी खुशी से खिलखिला उठती है। हालांकि कई सालों बाद जब दोनों बूढ़े हो जाते हैं तो वो अपनी पत्नी को वैसे ही सपने दिखाता है। लेकिन इस बार उसकी पत्नी इन बातों को सुन पति से नाराज हो जाती है।
इतने में अमिताभ बच्चन की आवाज आती है और वो कहते हैं कि सपने देखकर खुश मत हो जाइए, उन्हें पूरा करने के लिए फोन उठाइए। 9 अप्रैल, रात 9 बजे से शुरू हो रहे हैं मेरे सवाल और आपके केबीसी रेजिस्ट्रेशन सिर्फ सोनी पर। इस प्रोमो को देख फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Next Story