मनोरंजन

Rashmika-Vijay Wedding : पति-पत्नी बने रश्मिका और विजय , सामने आईं तस्वीरें

Sarita
27 Feb 2026 8:03 AM IST
Rashmika-Vijay Wedding :  पति-पत्नी बने रश्मिका और विजय , सामने आईं तस्वीरें
x
Rashmika-Vijay Wedding : विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में पूरी हो गई हैं। पहले तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी हुई, उसके बाद शाम को कोडवा रस्में हुईं। आखिरकार वो पल आ ही गया जिसका सबको इंतज़ार था। विजय और रश्मिका की शादी की इनसाइड फोटोज़ सामने आ गई हैं। यहां देखें उनके दूल्हा-दुल्हन वाले लुक्स। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए हैं। उदयपुर में हुई इस फिल्मी कपल की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतज़ार था, वो आखिरकार खत्म हो गई हैं।
रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं और एक इमोशनल नोट लिखा। उदयपुर के होटल ITC मेमेंटोस में हुई ये शादी पिछले दो दिनों से चल रही थी। कल हल्की की रस्म धूमधाम से मनाई गई, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गईं। अब शादी की तस्वीरें भी रिलीज़ हो गई हैं।
Next Story