मनोरंजन

रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को मानते हैं मल्टी टैलेंटेड

Gulabi Jagat
17 March 2022 12:31 AM IST
रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को मानते हैं मल्टी टैलेंटेड
x
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को मल्टी टैलेंटेड मानते हैं

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को मल्टी टैलेंटेड मानते हैं। रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहते हैं। रणवीर अकसर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ मस्ती भरी तस्वीरें वीडियो फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।

अब उन्होंने दीपिका की कुकिंग स्किल्स की जमकर तारीफ की है।उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सवाल जवाब सेशन का आयोजन किया था, जिसमें फैंस ने उनसे कई मजेदार सवाल किए।
इस दौरान एक फैन ने सवाल करते हुए पूछा कि, क्या आपको दीपिका का बना खाना पसंद है? इसका जवाब देते हुए रणवीर सिंह ने दीपिका की कुकिंग स्किल्स की तारीफ करते हुए कहा, मैं उसको प्यार करता हूं, वो एक कुक हैं और वह मल्टी टैलेंटेड है।


Next Story