मनोरंजन

Randeep Hooda: वेटर का काम करता था ये एक्टर,आज है करोड़ों का मालिक

Sarita
18 April 2025 7:16 AM IST
Randeep Hooda: वेटर का काम करता था ये एक्टर,आज है करोड़ों का मालिक
x
Randeep Hooda: इंडस्ट्री में कुछ ही ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से आज अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इनमें से कुछ ने फिल्मों में आने से पहले कई तरह की छोटी-बड़ी नौकरियां कीं, जबकि कुछ एक्टर्स ने आर्थिक तंगी से भी संघर्ष किया और आज वो उम्मीद से कहीं ज़्यादा नाम कमा रहे हैं। ये कहानी है एक मशहूर एक्टर की जो कभी वेटर और टैक्सी ड्राइवर का काम करता था। यहां तक ​​कि उसे अपनी प्रॉपर्टी भी बेचनी पड़ी थी। हरियाणा के रोहतक जिले में जन्मे इस एक्टर के परिवार का बॉलीवुड से कोई नाता नहीं है, लेकिन अपने दम पर उसने फिल्म इंडस्ट्री में विलेन और हीरो बनकर खूब नाम कमाया है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड एक्टर रणदीप हुड्डा की जिन्होंने सलमान खान, अजय देवगन और आलिया भट्ट के साथ काम किया है। कभी वेटर तो कभी कैब ड्राइवर बनकर गुजारा सफलता की सीढ़ियां चढ़ने से पहले हर किसी को संघर्ष का सामना करना पड़ता है। हरियाणा में जन्मे हुड्डा के पिता मेडिकल सर्जन और मां समाजसेवी हैं।
उनकी बड़ी बहन डॉक्टर हैं, जबकि छोटा भाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न चले गए। गुजारा चलाने के लिए एक्टर ने कैब चलाने के साथ ही एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम भी किया। दिल्ली लौटने के बाद उन्होंने बतौर मॉडल अपना करियर शुरू किया और मीरा नायर ने उन्हें 'मॉनसून वेडिंग' से लॉन्च किया। हालांकि इस फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला, इसके बावजूद रणदीप हुड्डा को दूसरे प्रोजेक्ट के लिए चार साल तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद वे 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'साहेब', 'बीवी और गैंगस्टर', 'मर्डर 3', 'हाईवे', 'किकम सुल्तान', 'सरबजीत' जैसी शॉर्ट फिल्मों में नजर आए।
मजबूरी में बेचना पड़ा घर
रणदीप Randeep ने अपनी स्कूली पढ़ाई हरियाणा के एक बोर्डिंग स्कूल मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स से की। यहां उन्होंने कई खेलों में भी हिस्सा लिया और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीते। बाद में उनका झुकाव थिएटर की तरफ बढ़ने लगा, लेकिन परिवार चाहता था कि वे डॉक्टर बनें। उनका एक्टर बनना तय था, लेकिन उन्होंने अपने 23 साल के करियर में 11 साल ऐसे बिताए जब उन्हें कोई काम नहीं मिला। रणदीप हुड्डा ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने अपने 23 साल के करियर में कई साल बिना काम के बिताए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि उन्होंने अपना जीवन चलाने के लिए अपनी कार तक बेच दी थी। इतना ही नहीं, उन्होंने धीरे-धीरे अपने घर का सामान भी बेचना शुरू कर दिया था। अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने के बाद आज वह करोड़ों के मालिक हैं और अपनी पत्नी लैशराम के साथ आलीशान जिंदगी जी रहे हैं।
Next Story