मनोरंजन

आरसी15 में राम चरण का होगा डबल रोल, एक्टर निभाएंगे ये किरदार

Gulabi Jagat
9 April 2022 2:21 PM GMT
आरसी15 में राम चरण का होगा डबल रोल, एक्टर निभाएंगे ये किरदार
x
साउथ एक्टर राम चरण इन दिनों फिलहाल आरआरआर की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं
साउथ एक्टर राम चरण इन दिनों फिलहाल आरआरआर की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म दिन ब दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती जा रही है। अब राम चरण की अगली फिल्मों की चर्चा भी होने लगी है। एक्टर अब फिल्म आरसी15 में नजर आएंगे। इस फिल्म में कियारा आडवाणी उनके साथ नजर आने वाली हैं। राम चरण फिल्म में डबल रोल करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अपने एक रोल में राम चरण पुलिस ऑफिसर बनेंगे और दूसरे में वो एक स्टूडेंट का रोल करने वाले हैं। Also Read - RRR Hindi Box Office Day 15: 'आरआरआर' का बज रहा डंका, राम चरण-जूनियर एनटीआर स्टारर ने कर ली है इतनी कमाई
इस फिल्म को साउथ के मशहूर डायरेक्टर शंकर डायरेक्ट करेंगे। फिल्म की शूटिंग के लिए राम चरण जल्द ही अमृतसर जाएंगे। आरसी 15 को दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं और पेट्टा फेम कार्तिक सुब्बाराज ने लिखा है। हाल ही में फिल्म से राम चरण का एक लुक भी लीक हुआ था। जिसमें एक्टर एक गांव के शख्स के रूप में नजर आ रहे हैं। वो धोती पहने हुए हैं और ऊपर सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई है। साथ ही अंगोछा भी डाला हुआ है। मूंछों वाले लुक के साथ राम चरण कुछ अलग ही दिख रहे हैं। राम चरण एक साइकिल पर हैं और उनके साथ में भी कोई शख्स है लेकिन वो इस फोटो में दिखाई नहीं दे रहा है। इस लुक के लीक होने के बाद फैंस उनकी अगली फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
Next Story