मनोरंजन

रक्षा गुप्ता ने तोड़ा खेसारी लाल यादव का दिल, वायरल हुआ ये रोमांटिक वीडियो सॉन्ग

Gulabi Jagat
23 March 2022 5:01 PM GMT
रक्षा गुप्ता ने तोड़ा खेसारी लाल यादव का दिल, वायरल हुआ ये रोमांटिक वीडियो सॉन्ग
x
खेसारी लाल यादव का नया गाना
मुंबई। खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav New Bhojouri Song) का नया गाना रिलीज हुआ है, जो हमेशा की तरह इस बार भी इंटरनेट पर छा गया है। खेसारी के नए गाने का नाम है 'प्यार परसो के कईल ना रहे' (Pyar Parso Ke Kail Na Rahe)। ये गाना एक सैड रोमांटिक सॉन्ग है, जिसमें खेसारी के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता भी नजर आ रही हैं।
गाने का वीडियो भी काफी भावुक कर देने वाला है। जिसमें खेसारी की आंखों के सामने उनकी गर्लफ्रेंड किसी और की हो जाती हैं और उनका दिल टूट जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी की आंखों के सामने उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें ठेस पहुंचाती हुई किसी और से सगाई करती हैं। ये देख खेसारी काफी उदास हो जाते हैं। गाने के बोल भावुक कर देने वाले हैं।

आवाज खेसारी लाल यादव ने दिए हैं और म्यूजिक राज गाजीपुरी के हैं। जबकि इमोशनल कर देने वाले बोल अजीत हलचल ने लिखे हैं। कुछ ही घंटों में इस गाने को 17 लाख से अधिक व्यूज मिल गए हैं।
Next Story