मनोरंजन

Rajkumar Rao :राजकुमार राव की 'मलिक' का टीजर 'हाउसफुल 5' के साथ बड़े पर्दे पर आया

Sarita
7 Jun 2025 7:40 AM IST
Rajkumar Rao :राजकुमार राव की मलिक का टीजर हाउसफुल 5 के साथ बड़े पर्दे पर आया
x
Rajkumar Rao : बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी एंटरटेनर हाउसफुल 5 जहां दर्शकों को हंसी का जबरदस्त डोज देने आ रही है, वहीं इस फिल्म के साथ रिलीज हुए मालिक के टीजर ने सिनेमाघरों में उत्साह की लहर पैदा कर दी है। नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर राजकुमार राव Rajkumar Rao एक बार फिर अपनी एक्टिंग की वजह से सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनके किरदार में कुछ अलग ही धार है। मालिक में राजकुमार राव Rajkumar Rao एक क्रूर गैंगस्टर की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिस रूप में उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। उनके लुक और एक्सप्रेशन से साफ पता चलता है कि यह किरदार एक अंधेरी, खतरनाक और रहस्यमयी दुनिया से जुड़ा है, जहां सत्ता की भूख और अस्तित्व की लड़ाई ही सबकुछ है।
टीजर में दिखाया गया उनका रौबदार अंदाज, आंखों में गुस्सा और डायलॉग्स में कड़वाहट दर्शकों को सिहरन पैदा कर देती है। टीजर के दमदार विजुअल और इंटेंस बैकग्राउंड स्कोर इस बात की झलक देते हैं कि मालिक सिर्फ एक गैंगस्टर ड्रामा नहीं होगी, बल्कि एक मनोवैज्ञानिक यात्रा होगी जो अपराध, महत्वाकांक्षा और अधिकार की लड़ाई को गहराई से पेश करेगी। पुलकित द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण टिप्स फिल्म्स के कुमार तौरानी और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के जे शेवक्रमणी ने किया है।
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े क्रिटिक्स और फिल्म प्रेमी टीजर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। राजकुमार राव के लुक से लेकर फिल्म की प्रोडक्शन वैल्यू तक, हर पहलू की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। मलिक 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म भी राजकुमार राव Rajkumar Rao की बाकी हिट फिल्मों की तरह दर्शकों के दिलों पर राज कर पाएगी।
Next Story