मनोरंजन

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने लालबागचा राजा के किए दर्शन

Khushboo Dhruw
27 Sep 2023 1:38 PM GMT
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने लालबागचा राजा के किए दर्शन
x
राजकुमार राव(आईएएनएस) : एक्टर राजकुमार राव ने बुधवार को गणेशोत्सव के अवसर पर बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए अपनी पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ लालबागचा राजा के दर्शन किए।
पंडाल के वीडियो में कपल को सुरक्षा के बीच नंगे पैर चलते हुए देखा जा सकता है। राजकुमार फैंस की ओर हाथ हिलाते नजर आ रहे हैं।
राजकुमार ने ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता पहना है और इसे व्हाइट पायजामा के साथ पेयर किया। वहीं, पत्रलेखा मस्टर्ड येलो कलर के सूट के साथ पेस्टल ग्रीन दुपट्टे में नजर आईं।
उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया हुआ था, गोल झुमके और लाल बिंदी के साथ अपने लुक को पूरा किया था। पत्रलेखा ने मिनिमल मेकअप चुना।
19 सितंबर को राजकुमार ने अपने घर पर इको-फ्रेंडली भगवान गणपति की एक झलक साझा की थी। तस्वीरों में कपल को मूर्ति के सामने हाथ जोड़े देखा जा सकता है।
उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "भगवान गणेश हम सभी को आशीर्वाद दें।"
इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार को हाल ही में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'गन्स एंड गुलाब' में देखा गया था। उन्होंने 'पन्ना' का किरदार निभाया था। राजकुमार के पास अगली फिल्म 'श्री', 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'स्त्री 2' है।
दूसरी ओर पत्रलेखा की पाइपलाइन में 'फुले', 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' और 'गुलकंद टेल्स' हैं।
Next Story