मनोरंजन

'राजा जी प मरे लगनी' यूट्यूब पर काट रहा बवाल, अनुपमा यादव के गाने ने बटोरे इतने व्यूज

Gulabi Jagat
13 April 2022 6:10 AM GMT
राजा जी प मरे लगनी यूट्यूब पर काट रहा बवाल, अनुपमा यादव के गाने ने बटोरे इतने व्यूज
x
भोजपुरी सिनेमा फेमस सिंगर अनुपमा यादव का नया गाना रिलीज हुआ है
भोजपुरी सिनेमा फेमस सिंगर अनुपमा यादव का नया गाना रिलीज हुआ है, जो इंटरनेट पर छाया हुआ है। गाने के नाम है 'राजा जी प मरे लगनी' (Raja Ji Pa Mare Lagani) । अनुपमा यादव भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज सिंगर्स में से एक हैं, उनके सोलो गानों को भी काफी पसंद किया जाता है।
'राजा जी प मरे लगनी' (Raja Ji Pa Mare Lagani) गाने के वीडियो को भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव (Mahi Shrivastava) पर फिल्माया गया है। उनकी खूबसूरती और अदाएं फैंस को खूब पसंद आते हैं। एक्ट्रेस के म्यूजिक एलबम से लेकर भोजपुरी फिल्म्स तक सबकुछ काफी पसंद किया जाता है। इस वीडियो में भी वो सफेद और लाल रंग के लहंगा चोली में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं और अपने बेहतरीन डांस मूव्स से फैंस का दिल जीत रही हैं।

गाने में आवाज अनुपमा यादव की है, बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। म्यूजिक आर्या शर्मा का है। वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस गाने को कुछ ही दिनों में 24 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
Next Story