मनोरंजन

Radhika-Anant Wedding:राधिका मर्चेंट को देख यूं मुस्कुराए अनंत अंबानी,लाजवाब दिखी ये जोड़ी

Bharti Sahu 2
11 July 2024 4:47 AM GMT
Radhika-Anant Wedding:राधिका मर्चेंट को देख यूं मुस्कुराए अनंत अंबानी,लाजवाब दिखी ये जोड़ी
x
Radhika-Anant Wedding: अनंत अंबानी Anant Ambani और राधिका मर्चेंट Radhika Merchantकी शादी को अब कुछ घंटे ही बाकी रह गए हैं। ठीक एक दिन बाद दोनों शादी कर के ऑफिशियल तौर पर पति-पत्नी हो जाएंगे। । अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी और शादी से पहले होने वाली रस्मों की गूंज देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी सुनाई दे रही है। एक के बाद एक शादी की अलग-अलग रस्में रखी जा रही हैं। इसके साथ ही खाने और मनोरंजन का भी खास इंतजाम किया जा रहा है। हाल में ही हल्दी सेरेमनी संपन्न हुई थीं। इसमें कपल येलो आउटफिट में सजा नजर आया था। सामने आई तीन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट दोनों ही येलो आउटफिट में नजर आ रहे हैं। अनंत ने सिल्क का कुर्ता और जैकेट कैरी की है, जिस पर बारह सिंघा बने हुए हैं। इसके साथ ही राधिका ने येलो आउटफिट के साथ फूलों का पोचो और ज्वेलरी कैरी की हैं। पहली तस्वीर में दोनों अगल-बगल खड़े नजर आ रहे हैं।
Next Story