छत्तीसगढ़

पुलिस ने पत्रकार के खिलाफ दर्ज की FIR, कुत्तों ने किया हलकान

jantaserishta.com
11 July 2024 10:13 AM IST
पुलिस ने पत्रकार के खिलाफ दर्ज की FIR, कुत्तों ने किया हलकान
x
छत्तीसगढ़.
महासमुंद: महासमुंद थाने में कुत्ते-बिल्ली की लड़ाई में पुलिस ने पत्रकार के विरुद्ध जुर्म दर्ज किया है।
स्थानीय वार्ड.13 स्थित रजा मस्जिद के सामने निवासरत सैयद इदरीश, रमीज अहमद काजी, सैयद आसीफ अली, फैसल अहमद काजी, मुशर्रफ हुसैन, वहीद अख्तर,समद अयूबी, सबदर खान, राजेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह पाहूजा, आसिफ अली सहित अनेक वार्डवासियों ने बताया है कि रजा मस्जिद के सामने स्थित मकान स्वामी सोहेल अकरम ने विगत 10-12 माह से घर में एक कुत्ता पाल कर रखा है। सप्ताह भर पूर्व उसने कुत्ते को घर से बाहर छोड़ दिया। वह कुत्ता रास्ते में आने-जाने वालों पर हमला कर रहा है। मस्जिद और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी दौड़ाता
है।
समस्त वार्डवासियों ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि कुत्ते को पकडक़र अन्यत्र छोड़ दें। चूंकि पालतू कुत्ते को मोहल्ले में आवारा छोडऩे से भय का वातावरण निर्मित हो गया है। मुहल्लेवालों के मुताबिक सोहेल अकरम के कुत्ते ने कुछ दिन पहले एक पालतू बिल्ली को भी काटा था। अत: पत्रकार सोहेल अकरम पर मामला दर्ज किया गया है।
वार्ड वासियों ने उक्त संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष तथा सिटी कोतवाली में आवेदन देकर कुत्ते के आतंक से मुक्ति दिलाने तथा कुत्ते के मालिक पर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने कुत्ते के मालिक के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351 -2 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story