
x
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2Pushpa 2 द रूल' ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है और यह इस आंकड़े तक पहुंचने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई है। निर्माताओं ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
सुपरहिट तेलुगु फिल्म 'पुष्पा: द राइज' 2021 में आई थी और इसका सीक्वल 'पुष्पा 2' Pushpa 2 5 दिसंबर को रिलीज हुआ। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी हैं और इसे हिंदी, तमिल, कन्नड़, बंगाली और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया है।
फिल्म की निर्माण कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "व्यावसायिक सिनेमा की नई परिभाषा। बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। 'पुष्पा-2 Pushpa 2 द रूल' ने दुनियाभर में 1508 करोड़ रुपये कमाकर यह आंकड़ा पार करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म होने का सम्मान हासिल किया।"
TagsPushpa 2बॉक्स ऑफिसधूमBox OfficeDhoomजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





