
x
Punjab पंजाब: पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर पुष्पेंद्र धालीवाल उर्फ पिंकी धालीवाल के घर पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं। पुलिस के मुताबिक देर शाम अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने सेक्टर-71 स्थित पिंकी धालीवाल के घर पर गोलियां चलाईं। यह इलाका थाना मटौर के अंतर्गत आता है और इस इलाके में कई गायक और बड़े राजनीतिक नेता भी रहते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मोहाली हरमनदीप सिंह हंस और डीएसपी सिटी-1 पृथ्वी सिंह चहल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पिंकी धालीवाल के घर के गेट और दीवारों पर गोलियों के निशान मिले हैं। इस घटना में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि पिंकी धालीवाल हाल ही में तब सुर्खियों में आए थे, जब सिंगर सुनंदा शर्मा ने उन पर बदसलूकी का आरोप लगाया था।
TagsPunjabपंजाबीम्यूजिक प्रोड्यूसरघरफायरिंगPunjabPunjabimusic producerhousefiringजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





