मनोरंजन

फैमिली के साथ पिकनिक पर निकली PRIYANKA CHOPRA

Rounak Dey
29 May 2023 11:44 PM IST
फैमिली के साथ पिकनिक पर निकली PRIYANKA CHOPRA
x
क्यूट मालती को ब्रेकफास्ट कराते दिखे पापा निक जोनस

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | प्रियंका की लाइफ में जब से उनकी बेटी मालती की एंट्री हुई है, तब से एक्ट्रेस अपना ज्यादा से ज्यादा टाइम अपनी बेटी को देती हैं। प्रियंका को पति निक और बेटी के साथ अक्सर स्पॉट किया जाता है। इसी के चलते एक्ट्रेस फिर से फैमिली की साथ पिकनिक पर निकल गईं हैं।

अब प्रियंका ने हाल ही में अपनी फैमिली के साथ संडे हॉलिडे के पिक्चर्स शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फैमिली के साथ पिकनिक मनाते हुए पिक्चर्स शेयर की हैं। इस पिक्चर में प्रियंका जेनिम ब्लू शर्ट, शॉर्ट्स और ब्लैक कैप में दिखाई दे रही हैं। पिसी कैमरे के सामने पीठ करके बैठी नजर आ रही हैं। निक जोनास उनके पास बैठे बेटी मालती को नाश्ता कराते नजर आ रहे हैं। मालती एक क्यूट सी मेट पर ग्रे फ्रॉक पहने बैठी दिखाई दे रही हैं। ये फैमिली पिक्चर काफी क्यूट लग रही है।

Next Story