
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ फिल्म ‘वाराणसी’ में दिखाई देंगी. हाल ही में फिल्म का टाइटल रिवील हुआ है. वहीं अब काम से ब्रेक लेकर एक्ट्रेस दोस्तों संग गोवा पहुंच गई हैं. इसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की.
प्रियंका चोपड़ा ने अपने गोवा वेकेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर हैं. जिसमें देसी गर्ल अलग-अलग लोकेशन परनजर आई.
एक्ट्रेस ने गोवा में दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की. वो कभी बीच पर नजर आई, तो कभी रेस्टोरेंट में अपना फेवरेट फूड एंजॉय करती दिखी.
गोवा वेकेशन में प्रियंका के ग्लैमरस लुक देखने को मिले. बीच पर एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर येलो ड्रेस कैरी की थी.
प्रियंका ने अपना ये लुक ग्लोसी मेकअप और आंखो पर चश्मा लगाकर पूरा किया. इसमें एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है.
एक्ट्रेस कुछ फोटोज में व्हाइट बैकलेस टॉप के साथ मैचिंग ट्राउजर पहने नजर आई. इसमें भी वो कूल वाइब्स दे रही हैं.
एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा मछलियों को देखते हुए काफी खुश नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की ये पोस्ट तेजी से वायरल भी हो रही है.
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘दुनिया के मेरे सबसे पसंदीदा शहरों में से एक में कुछ सुकून भरे दिन. गोवा हर तरह से बेमिसाल है. चाहे वो मेहमाननवाज़ी हो, लोग हों, खाना हो या फिर संस्कृति में बसी दयालुता.’
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की फिल्म ‘वाराणसी’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म है. जो साल 2027 में रिलीज की जाएगी.





