मनोरंजन
एयरपोर्ट पर व्हील चेयर पर स्पॉट हुईं प्राची देसाई, देखें Video
Rounak Dey
16 Jan 2021 12:24 PM IST

x
एक्ट्रेस प्राची देसाई (Prachi Desai) लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं
एक्ट्रेस प्राची देसाई (Prachi Desai) लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं. 2008 में 'रॉक ऑन (Roch On Film)' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस प्राची देसाई (Prachi Desai Video) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. दरअसल, हाल ही में उनका एयरपोर्ट से एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्राची देसाई व्हीलचेयर पर नजर आ रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर बैठकर निकलती नजर आ रही हैं, उनके पैर में भी प्लास्टर बंधा हुआ है.
प्राची देसाई (Prachi Desai Video) के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "हालांकि उन्होंने हमें अपनी चोट का कारण नहीं बताया और किसी को बिना परेशान किए हम कह सकते हैं कि वह यहां भी सुंदर दिख रही है." प्राची की इस हालत को देख हर कोई उनके लिए काफी परेशान है.
Next Story





