मनोरंजन

अभिनेता जोनाथन मेजर्स पर गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारने के कारण पुलिस ने किया गिरफ्तार

Apurva Srivastav
30 April 2023 2:01 PM GMT
अभिनेता जोनाथन मेजर्स पर गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारने के कारण पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
मार्वल के ‘एंट-मैन एंड द वास्प क्वांटममैनिया’ के अभिनेता जोनाथन मेजर्स को शनिवार को न्यूयॉर्क में गिरफ्तार कर लिया गया है। जोनाथन पर 30 साल की एक महिला के साथ घरेलू हिंसा का आरोप है। रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता पर महिला का गला दबाने, पिटाई करने और गाली देने का आरोप लगाया गया है।
जोनाथन मेजर्स को शनिवार, 25 मार्च की सुबह न्यूयॉर्क के चेल्सी में स्थित एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया था। अभिनेता के खिलाफ फोन पर पुलिस से शिकायत की गई थी। औरत पुलिस बताया कि अभिनेता ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने कहा कि महिला को स्थिर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
टीएमजी के मुताबिक, आरोप लगाने वाली महिला जोनाथन मेजर्स की गर्लफ्रेंड है। महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों ब्रुकलिन के एक बार से टैक्सी से घर लौट रहे थे। इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी हो गई। महिला के सिर और पीठ में मामूली चोटें आई हैं। उसके कान के पीछे कट और चेहरे पर भी चोट के निशान हैं। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने अपने बयान में कहा कि 33 वर्षीय अभिनेता को एक महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
Next Story