मनोरंजन

Payal Malik: बिग बॉस से बाहर आने के बाद पायल मलिक ने करवाया सत्संग

Bharti Sahu 2
10 July 2024 11:50 AM IST
Payal Malik: बिग बॉस से बाहर आने के बाद पायल मलिक ने करवाया सत्संग
x
Payal Malik:अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ‘बिग बॉस ओटीटी-3’ (Bigg Boss OTT 3) की ट्रॉफी अपने नाम करने की जद्दोजहद में व्यस्त हैं। वहीं उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ‘बिग बॉस ओटीटी-3’ से बाहर आने के बाद घर पर गुरुजी का सत्संग करवा रही हैं। पायल ने कहा, ‘हमने सत्संग रखा है गुरुजी का। बहुत समय से बोला हुआ था, लेकिन बीच में इतनी सारी चीजें हुईं तो हो ही नहीं पाया। ये सत्संग अयान के लिए रखा है। जब अयान का टेस्ट करवाया गया था जो कैंसर डिटेक्ट करने के लिए होता है और सारी रिपोर्ट्स दिल्ली गई थीं तब मैंने बोला था कि गुरुजी बस ये रिपोर्ट अच्छी आए फिर मैं घर पर आपका सत्संग करवाऊंगी।’
Next Story