मनोरंजन

Pawri Ho Rahi Hai ट्रेंड में शिवांगी जोशी भी शामिल, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर चढ़ा 'पार्टी गर्ल' का खुमार

Neha Dani
19 Feb 2021 4:12 AM GMT
Pawri Ho Rahi Hai ट्रेंड में शिवांगी जोशी भी शामिल, ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर चढ़ा पार्टी गर्ल का खुमार
x
हर कोई इसे अपने-अपने अंदाज में रीक्रिएट कर रहा है।

Pawri Ho Rahi Hai वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद इसका खुमार हर किसी पर छाया हुआ है। हर कोई इसे अपने-अपने अंदाज में रीक्रिएट कर रहा है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स पर भी इसका रंग चढ़ गया है। शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण और महिमा चौधरी के बाद अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल की सीरत यानि शिवांगी जोशी ने भी सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में शिवांगी जोशी और उनकी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीम दिखाई दे रही है। वो उस पाकिस्तानी लड़की के एक्सेंट में ही बोल रही हैं, जिसका वीडियो वायरल हुआ है। शिवांगी कह रही हैं, "ये हम हैं, ये हमारा सेट है और यहां हमारी शूरिंग (शूटिंग) हो रही है।"


आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने कैमरे से पहले खुद को दिखाती है, फिर अपनी गाड़ी को और कुछ दोस्तों को। इस दौरान वो बोलती है, "ये हमारी कार है, ये हम हैं और ये हमारी पॉरी (पार्टी) हो रही है।" संगीतकार यशराज मुखाते ने इसका मैशअप बना दिया है और महज कुछ सेकेंड के इस वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।


बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फैन द्वारा बनाया एक मीम शेयर किया है, जिसमें दीपिका के बचपन की तस्वीर से मीम बनाया गया है। इस तस्वीर में दीपिका घोड़े में बैठी नजर आ रही हैं। और मीम में लिखा है- ''ये हम हैं, ये हमारा घोड़ा है और ये हमारी पावरी हो रही है।''



Next Story