मनोरंजन
परिणीति चोपड़ा की मुस्कान कह गई सबकुछ, कैमरे के सामने ब्लश करती दिखीं एक्ट्रेस
Rounak Dey
30 March 2023 7:46 AM IST

x
गाड़ी में बैठते हुए वह मीडिया के कैमरे के सामने ब्लश करते हुए पोज दे रही हैं।
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि वह आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को डेट कर रही हैं। खबरें यहीं तक नहीं है, बल्कि ये भी कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, इन सब खबरों पर परिणीति और राघव ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। फैंस को दोनों की तरफ से रिलेशनशिप ऑफिशियल करने का बेसब्री से इंतजार है। इसी कड़ी में परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह बेहद खुश नजर आईं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इस दौरान परिणीति व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट कोट में बेहद गॉर्जियस दिखीं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक बूट पेयर किए हैं।
चेहरे पर ट्रांसपेरेंट गॉग्लस और खुले बालों से उन्होंने लुक को कंप्लीट किया है।
गाड़ी में बैठते हुए वह मीडिया के कैमरे के सामने ब्लश करते हुए पोज दे रही हैं।
Next Story





