मनोरंजन

Param Sundari : शनिवार को कुछ खास नहीं बढ़ा 'परम सुंदरी' का कलेक्शन

Sarita
31 Aug 2025 8:14 AM IST
Param Sundari : शनिवार को कुछ खास नहीं बढ़ा परम सुंदरी का कलेक्शन
x
Param Sundari: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'परम सुंदरी' Param Sundari दूसरा पहले दिन इस फिल्म ने शानदार कलेक्शन के साथ अपना खाता खोला। जानें, दूसरे दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की? रोमांटिक फिल्म 'परम सुंदरी' में जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​का रोमांस दर्शकों को काफी पसंद आया है। पहले दिन इस फिल्म ने 7.25 करोड़ के साथ अपना खाता खोला था। दूसरे दिन भी यह फिल्म करोड़ों में कलेक्शन करने में कामयाब रही है, लेकिन यह पहले दिन से कम रहा। जानें, दूसरे दिन 'परम सुंदरी' ने कितनी कमाई की और अब तक इसका कुल कलेक्शन कितना रहा?
अब तक मिले शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म 'परम सुंदरी'Param Sundari ने दूसरे दिन 6.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन भी 13.66 करोड़ रुपये हो गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट 50 करोड़ बताया गया है। उम्मीद है कि रविवार को इस फिल्म का कलेक्शन थोड़ा बढ़ेगा। फिल्म 'परम सुंदरी' Param Sundari इस समय 'वॉर 2' और रजनीकांत की साउथ फिल्म 'कुली' को टक्कर दे रही है। आज शनिवार को 'कुली' ने 1.94 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' ने 59 लाख रुपये कमाए हैं। इन फिल्मों का कलेक्शन इन दिनों कम जरूर है लेकिन फिर भी ये 'परम सुंदरी' को टक्कर दे रही हैं।
Next Story