मनोरंजन

Suhana Khan को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे पापा शाहरुख ख़ान, अबराम भी साथ आए नजर, देखे VIDEO

Rounak Dey
30 Jan 2021 12:34 PM IST
Suhana Khan को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे पापा शाहरुख ख़ान, अबराम भी साथ आए नजर, देखे VIDEO
x
बॉलीवुड के 'बादशाह खान' यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड के 'बादशाह खान' यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छोटे बेटे अबराम (AbRam) के साथ शाहरुख खान, बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) को एयरपोर्ट पर छोड़ने आए हैं। वीडियो में शाहरुख अपने नए लुक में नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शाहरुख, अबराम और सुहाना के साथ ही किंग खान की नई कार की भी चर्चा हो रही है।दरअसल अभिनेता शाहरुख खान को देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जब वो अपनी बेटी सुहाना को सी ऑफ करने के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सुहाना एक बार फिर अपनी फिल्म मेकिंग की पढ़ाई पूरी करने के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो गई हैं। याद दिला दें कि कोविड महामारी की वजह से सुहाना लंबे वक्त से मुंबई में ही थीं। ऐसे में अब कोविड का प्रकोप कम होने पर सुहाना एक बार फिर अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए विदेश रवाना हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक ओर जहां शाहरुख खान हाई सिक्योरिटी के साथ नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी चमचमाती लाल कार को भी फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।




बता दें कि सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर उनकी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। एक तरफ जहां फैन्स को सुहाना का वेस्टर्न अंदाज काफी पसंद आता है तो वहीं दूसरी ओर देसी अंदाज में भी सुहाना सब का दिल जीत लेती हैं। इसके साथ ही सुहाना कई बार कुछ सामाजिक मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय सोशल मीडिया पर रखती हैं। जिसकी वजह से कभी वो ट्रोल होती हैं तो कई बार खूब वाहवाही भी लूटती हैं।


वहीं दूसरी ओर बात शाहरुख खान की करें तो फिलहाल वह अपनी फिल्म पठान के शूट में बिजी हैं। पठान का निर्देशन 'वॉर' और 'बैंग-बैंग' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगे।
गौरतलब है कि आखिरी बार शाहरुख 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ मुख्य किरदारों में थीं। जीरो का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था जो कि बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।


Next Story