मनोरंजन

'पंचायत 3' ने ओटीटी पर दी दस्तक

Apurva Srivastav
28 May 2024 8:23 AM GMT
पंचायत 3 ने ओटीटी पर दी दस्तक
x
मुंबई : सचिव जी' और 'प्रधान जी' के दीवानों का फेवरेट 'पंचायत' का तीसरा सीजन प्राइम वीडियो पर शुरू हो चुका है। पहले दो हिट पार्ट्स के बाद मेकर्स अब तीसरे पार्ट के साथ ओटीटी पर एक बार फिर हाजिर हुए हैं। इस बार की सीरीज में नए सचिव की एंट्री दिखाई गई है। प्रधानी का चुनाव भी हुआ है, लेकिन फिर किसी बात पर बवाल हो गया।
'पंचायत 3' ने ओटीटी पर दी दस्तक
'पंचायत 3' टीवीएफ और ओटीटी की सबसे फेमस सीरीज में से एक है। इसमें इंजीनियर अभिषेक त्रिपाठी की कहानी पर फोकस किया गया है, जो गांव के 'सचिव जी' हैं। अमेजन प्राइम पर रिलीज हुए इस शो को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है और अपना-अपना रिव्यू दिया है। बनराकस से विनोद तक, प्रधान जी से लेकर विकास तक, सभी इस बार अलग अंदाज में नजर आए हैं।
'पंचायत 3' के सोशल मीडिया रिएक्शन्स
दीपक कुमार की डायरेक्टेड 'पंचायत 3' के सोशल मीडिया रिएक्शन्स गजब के हैं। देख कर ऐसा लगता है जैसे शो का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। 'पंचायत' का पहला सीजन 2020 में और दूसरा 2022 में शुरू हुआ था। जब पहले दो पार्ट्स इतने हिट हुए, तो तीसरा सीजन को और लाजवाब होना बनता था। कम से कम सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन्स यही बता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इस सीजन को लेकर धूम मच गई है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। थोड़ा पंचायत 3 लीजिए।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'मैं सीजन 3 में सचिव जी और प्रधान जी की बेटी के बीच रोमांस का इंतजार कर रहा हूं।'
एक यूजर ने लिखा, 'आईपीएल खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा इंतजार करवाने वाली सीरीज पंचायत के इंतजार का समय खत्म हो चुका है।'
'फुलेरा से जो टकराएगा, चूर चूर हो जाएगा'
एक यूजर ने पंचायत 3 की क्लिपिंग शेयर कर लिखा, 'सचिव जी ने विधायक जी ही कूट दिये, फुलेरा से जो टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा, वैसे प्रधान जी पर गोली कौन चलवाया होगा?'
लोगों को 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की आई याद
एक यूजर ने पंचायत 3 का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा कि उन्हें 'गैंग्स ऑफ वासोपुर' की याद आ गई।
Next Story