मनोरंजन

एयरपोर्ट के बाहर श‍िल्पा शेट्टी से पैपराजी ने की सोलो पिक्चर की डिमांड, देखें VIDEO

Admin2
31 Jan 2021 8:09 PM IST
एयरपोर्ट के बाहर श‍िल्पा शेट्टी से पैपराजी ने की सोलो पिक्चर की डिमांड, देखें VIDEO
x

एक्ट्रेस श‍िल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के लिए तो चर्च‍ित हैं ही, साथ ही उनका जॉली नेचर भी लोगों को खूब भाता है. लॉकडाउन के दौरान श‍िल्पा और उनके पति राज कुंद्रा ने फनी वीड‍ियोज बनाकर लोगों का काफी मनोरंजन किया. इसके अलावा भी श‍िल्पा आए दिन कोई ना कोई मस्ती करती नजर आ ही जाती हैं. हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां पैपराजी संग उनकी मस्ती एक बार फिर चर्चा में बनी हुई है. श‍िल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आए. इस दौरान पैपराजी ने श‍िल्पा की फोटोज लेनी चाही. जैसे ही श‍िल्पा कार के पास जाती हैं तो पैपराजी उन्हें सोलो पिक्चर की डिमांड करने लगता है. श‍िल्पा भी उन्हें तस्वीरें देती हैं. इस बीच श‍िल्पा का कार ड्राइवर उनके लिए कार का दरवाजा खोलने की कोश‍िश करता है. वो कई बार ऐसा करता है लेक‍िन दरवाजा खुलता ही नहीं है.

ये देख श‍िल्पा को भी हंसी आ जाती है. वे हंसते हुए पैपराजी से कहती हैं- कार का दरवाजा भी आपकी वजह से खुलने से मना कर रहा है. इस दौरान श‍िल्पा ग्रे ड्रेस, स्नीकर्स और ब्लैक जैकेट में नजर आईं. राज कुंद्रा भी उनके साथ ही थे.

बता दें श‍िल्पा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. वे जल्द ही फिल्म हंगामा 2 में नजर आएंगी. इस फिल्म में वे परेश रावल और मिजान जाफरी के साथ काम कर रही हैं. इसके अलावा श‍िल्पा निकम्मा फिल्म में भी काम कर रही हैं. फिल्मों से दूर रहने के बावजूद श‍िल्पा सोशल मीड‍िया पर अपनी एक्ट‍िव‍िटीज के जर‍िए फैंस से जुड़ी रहती थीं. उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई.



Next Story