मनोरंजन

OTT Release This Week 8 To 14 Sep: ये हफ्ता रहेगा धमाकेदार, नोट कर लें तारीख

Sarita
8 Sept 2025 12:37 PM IST
OTT Release This Week 8 To 14 Sep: ये हफ्ता रहेगा धमाकेदार, नोट कर लें तारीख
x
OTT Release This Week 8 To 14 Sep: OTT प्रेमियों के लिए यह हफ़्ता भी काफ़ी धमाकेदार होने वाला है। दरअसल, इस हफ़्ते 8 सितंबर से 14 सितंबर तक एक के बाद एक फ़िल्में और सीरीज़ डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर दस्तक देने वाली हैं। इनमें प्रेम कहानियों से लेकर गैंगस्टर ड्रामा तक शामिल हैं जो पूरे हफ़्ते आपका मनोरंजन करते रहेंगे। तो आइए जानते हैं इस हफ़्ते की OTT रिलीज़ की पूरी लिस्ट
'सैय्यारा'
50 दिनों का थिएटर रन पूरा करने के बाद, मोहित सूरी निर्देशित 'सैय्यारा' OTT प्लेटफ़ॉर्म पर धमाल मचाने आ रही है। अहान पांडे और अनित पड्डा की इस संगीतमय रोमांटिक फ़िल्म ने देश-दुनिया में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और यह साल की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म भी है। वहीं, अब यह 12 सितंबर को OTT के दिग्गज प्लेटफ़ॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे रही है।
कुली'
सुपरस्टार रजनीकांत की 'कुली' को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुए अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है और यह अब OTT पर रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म में नागार्जुन, श्रुति हासन, उपेंद्र और सत्यराज समेत कई कलाकारों ने अहम भूमिकाएँ निभाई हैं। वहीं, आमिर खान और पूजा हेगड़े ने फिल्म में खास कैमियो किया है। बता दें कि गैंगस्टर ड्रामा 'कुली' 11 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज़ होगी। यह फिल्म हिंदी में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब आएगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
'द गर्लफ्रेंड'
'द गर्लफ्रेंड' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है जिसमें रॉबिन राइट ने लॉरा का किरदार निभाया है, जो एक ऐसी माँ है जिसे अपने बेटे डैनियल की नई गर्लफ्रेंड चेरी (ओलिविया कुक) पर शक होने लगता है। लॉरा का मानना ​​है कि चेरी एक चालाक और सामाजिक रूप से सक्रिय लड़की है। सीरीज़ में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या एक माँ अपने बेटे को उसकी गर्लफ्रेंड से बचा पाती है या नहीं। यह वेब शो 10 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगा।
जॉर्ज इबार्गुएनगोइटिया के उपन्यास पर आधारित, 'द डेड गर्ल्स' 1960 के दशक के मेक्सिको में बालाद्रो बहनों की भयावह कहानी पर आधारित है। एक वेश्यालय से शुरू होने वाली कहानी जल्द ही एक भयावह कहानी में बदल जाती है जहाँ ये बहनें क्रूर अपराध करती हैं और हत्यारे बन जाती हैं। द डेड गर्ल्स 10 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
Next Story