
x
Entertainment मनोरंजन : सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को आज सोमवार को एक साल पूरा हो गया है। बीते वर्ष 23 जून को दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद रिसेप्शन रखा, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए।
शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को करीब आठ साल डेट किया। आज एनिवर्सरी पर सोनाक्षी सिन्हा ने अपने शौहर के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी और जहीर की फोटो शेयर की है। इसके साथ लिखा है, 'हैप्पी एनिवर्सरी। उस शख्स को जो आठ साल मेरा बॉयफ्रेंड रहा। एक साल से मेरा पति है'। सोनाक्षी ने आगे मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'ईश्वर का शुक्र है कि इंसान सेम है'। इसके साथ उन्होंने हंसने वाले इमोजी शेयर किए हैं।
सोनाक्षी के पोस्ट को जहीर इकबाल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'लव यू जानेमन'। सोनाक्षी सिन्हा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'निकिता रॉय' में नजर आएंगी। इसका निर्देशन उनके भाई कुश सिन्हा ने किया है। कुश इसके जरिए निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं। हाल ही में कुश ने शूटिंग की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
Tagsशादीएनिवर्सरीसोनाक्षीज़हीरसपनोंपार्टनरweddinganniversarysonakshizaheerdreamspartnerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





