मनोरंजन

इंस्टाग्राम पर माधुरी दीक्षित ने पति संग शेयर की तस्वीर, लिखा- अपनों को हमेशा अपने करीब रखो

Khushboo Dhruw
4 May 2021 5:34 PM GMT
इंस्टाग्राम पर माधुरी दीक्षित ने पति संग शेयर की तस्वीर, लिखा- अपनों को हमेशा अपने करीब रखो
x
माधुरी अपने पति श्रीराम नेने के साथ नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। माधुरी अक्सर अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। माधुरी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है। जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

माधुरी दीक्षित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में माधुरी अपने पति श्रीराम नेने के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं और एक दूसरे को गले लगाए खड़े हुए हैं। फोटो शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित ने कैप्शन में लिखा, 'अपनों को हमेशा अपने करीब रखें'।

इस तस्वीर में माधुरी दीक्षित फुल स्लीव टॉप के साथ डांगरी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने आउटफिट से मैच करते हुए व्हाइट शूज भी पहने हिए हैं। साथ आंकों पर चश्मा भी लगाया है। वहीं बात करें उनके पति की तो श्रीराम नेने ने सफेद शर्ट के ऊपर नेवी ब्लू स्वेटर पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने शॉर्ट्स और व्हाइट स्नीकर भी पहने हुए हैं। दोनों के इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है। पैंस इनकी इस तस्वीर पर तारीफों के पुल बांधने में लगे हैं।
बता दें कि माधुरी दीक्षित डांस रियलिटी शो डांस दीवाने को जज करती हैं। लेकिन मुंबई में लगे कर्फ्यू की वजह से डांस दिवाने के कुछ एपिसोड्स को बेंगलुरु में शूट किया जा रहा है, लेकिन माधुरी ने बेंगलुरु जाने से मना कर दिया है ऐसे में एक्ट्रेस मुंबई में ही रहेंगी और आने वाले 4 एपिसोड्स का हिस्सा नहीं बनेंगी। लेकिन उनकी जगह फिल्म अभिनता सोनू सूद और फिल्म अभिनत्री नोरा फतेही शो जज करेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में एक सूत्र ने बताया, 'उन्हें (माधुरी) रिप्लेस नहीं किया जा रहा है वो सिर्फ 4 एपिसोड के लिए शो में नहीं होंगी'।


Next Story