मनोरंजन

दीपिका नहीं कटरीना थीं 'ये जवानी है दीवानी' के लिए पहली पसंद,

Rounak Dey
1 Jun 2023 10:39 PM IST
दीपिका नहीं कटरीना थीं ये जवानी है दीवानी के लिए पहली पसंद,
x
इसलिए नहीं बन पाई थी बात

फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की रिलीज को एक दशक हो गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि, अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के लिए दीपिका पहली पसंद नहीं थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका से पहले यह फिल्म कटरीना कैफ को ऑफर की गई थी। मगर, कैट ने इसके लिए इनकार कर दिया था। आखिर क्यों? आइए जानते हैं...

इस सुपरहिट फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक 'यह बात सच है कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद कटरीना थीं। फिल्म के लीड रोल के लिए अयान मुखर्जी और करण जौहर ने कटरीना कैफ को ही अप्रोच किया था। कटरीना ही फाइनल हो गई थीं।'

कहा तो यहां तक जा रहा है कि फिल्म के लिए कटरीना कैफ की डेट्स पर चर्चा हो चुकी थी और ब्लॉक कर ली गई थीं। लेकिन, अचानक कटरीना ने इस रोल को नहीं करने का फैसला लिया।' दरअसल, कटरीना को यशराज फिल्म्स की 'धूम 3' ऑफर हुई थी।

आदित्य चोपड़ा की फिल्म की डेट्स और 'ये जवानी है दीवानी' की डेट्स क्लैश हो रही थीं। दूसरी बात कटरीना ने कभी आमिर खान के साथ काम नहीं किया था। काफी सोच-विचार के बाद कटरीना ने 'ये जवानी है दीवानी' को छोड़कर 'धूम 3' में काम करने का फैसला किया।'

Next Story