मनोरंजन

Nikita Roy: 'निकिता रॉय' की नई रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब देख सकते हैं सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म

Sarita
30 May 2025 6:11 AM IST
Nikita Roy: निकिता रॉय की नई रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब देख सकते हैं सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म
x
Nikita Roy: सोनाक्षी सिन्हा की बहुप्रतीक्षित थ्रिलर फिल्म 'निकिता रॉय' Nikita Royकी नई रिलीज डेट सामने आ गई है। सोनाक्षी सिन्हा ने खुद सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है।
निकिता रॉय Nikita Roy की नई रिलीज डेट क्या है:
सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की है। सोनाक्षी ने फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, 'अपने कैलेंडर पर निशान लगा लें! हमारी रोमांचक थ्रिलर 'निकिता रॉय' की अब नई रिलीज डेट आ गई है! 27 जून, 2025 को बड़े पर्दे पर रहस्य को खुलते हुए देखें!
फिल्म निकिता रॉय Nikita Roy:
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा कर रहे हैं। पहले यह फिल्म 30 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सोनाक्षी के अलावा परेश रावल, सुहैल नय्यर और अर्जुन कपूर नजर आएंगे। फिल्म को निक्की भगनानी, विक्की भगनानी और अंकुर टकरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं।
सोनाक्षी का वर्क फ्रंट:
निकिता रॉय Nikita Roy के अलावा सोनाक्षी फिल्म 'जटाधारा' से टॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वेंकट कल्याण द्वारा निर्देशित इस ड्रामा सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर में सुधीर बाबू मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म में सुधीर और सोनाक्षी के अलावा शिल्पा शिरोडकर, रेन अंजलि और दिव्या विज भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
Next Story