मनोरंजन

Nia Sharma Birthday: दो बार इस एशियाई सूची में जगह बना चुकी हैं

Bharti Sahu 2
17 Sept 2024 8:40 AM IST
Nia Sharma Birthday: दो बार इस एशियाई सूची में जगह बना चुकी हैं
x
Nia Sharma Birthday: निया शर्मा Nia Sharma का जन्म 17 सितंबर 1990 को दिल्ली में हुआ था, गौरतलब है कि निया शर्मा Nia Sharma ने छोटे पर्दे पर सीरियल काली- एक अग्निपरीक्षा से डेब्यू किया था. इसके बाद वह सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' में नजर आईं. इस सीरियल में उन्होंने 'मानवी' का किरदार निभाकर हर घर में अपनी पहचान बनाई. साल 2014 में निया शर्मा Nia Sharma ने सीरियल 'जमाई राजा' में 'रोशनी पटेल' का किरदार निभाया था. निया ओटीटी की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं. उन्होंने साल 2017 में विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ट्विस्टेड से ओटीटी पर डेब्यू किया था. इस वेब सीरीज में निया ने अपने ग्लैमरस लुक से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इसके अलावा वह फीमेल एक्ट्रेस के साथ लिपलॉक सीन के चलते भी चर्चा में आई थीं. निया शर्मा ने साल 2017 के दौरान खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लिया था. इस शो में निया फाइनलिस्ट बनी थीं, लेकिन इसका हिस्सा नहीं रहीं. नागिन 4 और इश्क में मरजावां जैसे सीरियल में काम करते हुए निया शर्मा Nia Sharma को इतनी लोकप्रियता मिली कि वह टीवी की टॉप अभिनेत्रियों में से एक बन गईं. साल 2016 के दौरान वह लिस्ट में तीसरे नंबर पर थीं, जबकि साल 2017 के दौरान उन्होंने दूसरी रैंकिंग हासिल की|
Next Story