मनोरंजन

Neha Dhupia प्रेग्नेंट की हालत में भी जिम में कर रही हैं वर्कआउट, अंगद बेदी ने शेयर किया वीडियो

Tara Tandi
22 July 2021 1:52 PM IST
Neha Dhupia प्रेग्नेंट की हालत में भी जिम में कर रही हैं वर्कआउट, अंगद बेदी ने शेयर किया वीडियो
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। इस दौरान वो अपनी सेहत का पूरा ख्याल रख रही हैं। उन्हें हाल ही में जिम में वर्कआउट करते देखा गया। इस दौरान उनके साथ पति अंगद बेदी भी मौजूद थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस द्वारा पसंद किया जा रहा है।

इस वीडियो में नेहा धूपिया ट्रेनर की देखरेख में जिम में वर्कआउट कर रही हैं। एक्सरसाइज करने के दौरान उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को अंगद ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर शेयर किया है।

नेहा धूपिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। नेहा ने अभिनेता-पति अंगद बेदी और बेटी मेहर के साथ एक तस्वीर अपलोड की थी। तस्वीर में अपना बेबी बंप पकड़े हुए, अभिनेत्री ने तस्वीर को कैप्शन दिया था: "हमें एक कैप्शन के साथ आने में 2 दिन लगे। हम जो सबसे अच्छा सोच सकते थे, वो था, थैंक यू, गॉड। हैशटैग वाहेगुरु मेहर करे।"

अंगद ने भी यही तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और इसे कैप्शन दिया था: "नया होम प्रोडक्शन जल्द आ रहा है. वाहेगुरु मेहर करे।" अंगद और नेहा दो साल की मेहर धूपिया बेदी के माता-पिता हैं। इस जोड़े ने 2018 में दिल्ली में शादी की थी।



Next Story