मनोरंजन

Naveen Polishetty: साउथ के इस फेमस स्टार का हुआ भयानक एक्सीडेंट, अस्पताल में चल रहा इलाज

Bharti Sahu 2
20 July 2024 2:14 AM GMT
Naveen Polishetty: साउथ के इस फेमस स्टार का हुआ भयानक एक्सीडेंट, अस्पताल में चल रहा इलाज
x
Naveen Polishetty: तेलुगू फिल्मों के फेमस स्टार नवीन पोलिशेट्टी Naveen Polishetty को लेकर एक बड़ी खबर सामेन आ रही है। खबर है कि नवीन पोलिशेट्टी हाल ही में एक दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। इस एक्सीडेंड में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उनके हाथ और पैर में मल्टीपल फ्रैक्चर हुए हैं। नवीन पोलिशेट्टी ने खुद अपने एक्सीडेंट के बारे में फैंस को बताया था। नवीन पोलिशेट्टी ने लोगों को ये भी बताया था कि अब उनकी हालत कैसी है और कितनी रिकवरी हो रही है। नवीन पोलिशेट्टी Naveen Polishetty को आखिरी बार साउथ की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के साथ फिल्म 'मिस शेट्टी मिस्टर पोलिशेट्टी' में देखा गया था। इससे पहले उन्होंने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'छिछोरे' में भी काम किया था। 34 वर्षीय एक्टर नवीन पोलिशेट्टी Naveen Polishetty ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बताते हुए लिखा है- दुर्भाग्य से मेरे हाथ में गंभीर मल्टिपल फ्रैक्चर हो गए हैं और मेरे पैर में भी चोट लगी है। मेरे लिए बहुत ही मुश्किल और दर्दभरा वक्त रहा है। मैं मेडिकल प्रोफेशनल्स के साथ मिलकर काम कर रहा हूं ताकि पूरी तरह से ठीक हो सकूं
Next Story