भारत

MLA ने बुलडोजर लेकर पहुंचे पुलिस अफसरों को दी नसीहत, तोड़े तो अंजाम भुगतना होगा

Nilmani Pal
20 July 2024 12:58 AM GMT
MLA ने बुलडोजर लेकर पहुंचे पुलिस अफसरों को दी नसीहत, तोड़े तो अंजाम भुगतना होगा
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी UP News। मुरादाबाद Moradabad में नगर निगम द्वारा जेल रोड पर बरसों पुराने खोखे हटाने का फरमान जारी करने और लाल निशान लगाने से दुकानदार भड़क गए। दुकानें बंद कर सड़कों पर उतर जाए और जैन मंदिर के पास जाम लगा दिया। नगर निगम पर मनमानी का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया। व्यापारियों की नाराजगी की खबर मिलते ही नगर विधायक रितेश गुप्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी खुद को राजा न समझें। बुलडोजर चला तो अंजाम भुगतना होगा। Moradabad

UP Big News विधायक ने कहा कि बाबा का बुलडोजर अपराधियों के लिए है गरीब जनता के लिए नहीं। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वह कल नगर आयुक्त से मुलाकात कर इस संबंध में बात करेंगे। इसके बाद ही दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलीं। गुरहट्टी से जैन मंदिर के बीच करीब सत्तर खोखे हैं जो नगर निगम ने बरसों पहले एलॉट किए थे। यहां सुबह नगर निगम की टीम ने लाल निशान लगाए। इसके कुछ घंटे बाद व्यापारियों को अल्टीमेटम दिया कि सामान हटा लें वर्ना बुलडोजर चलेगा। इस पर व्यापारी भड़क गए। व्यापारियों ने शाम को अपनी दुकानें बंद करते हुए जेल रोड पर जैन मंदिर के पास जाम लगा कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ अर्पित कपूर, एसीएम संतदास पंवार भी फोर्स के साथ पहुंच गए। बहुत समझाने पर भी व्यापारी नहीं माने।

व्यापारियों ने कहा कि हमारे बरसों पुराने एलाटेड खोखो हैं ऐसे कैसे हटा सकते हैं। जानकारी मिलने पर नगर के भाजपा विधायक रितेश गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, भजयुमो अध्यक्ष अभिषेक चौबे के साथ पहुंचे तो स्थिति देख नाराजगी जताई। विधायक ने कहा मैं नगर निगम के अधिकारियों को चेतावनी देता हूं अगर खोखों पर बुलडोजर चला तो अंजाम भुगतना होगा। मुख्यमंत्री का आदेश है कि बुलडोजर अपराधियों के लिए बना है न कि गरीबों के लिए है। ऐसे अधिकारी सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। कहा अफसर खुद को राजा न समझें एकतरफा कार्यवाही नहीं चलेगी। दुकानदारों पर इस तरह उत्पीड़न होगा तो बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि बारह शनिवार को वह नगर आयुक्त से मिलकर बात करेंगे। इसके बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोलीं।

Next Story