
x
Mumbai मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता मोहन बाबू विलेन का किरदार निभा रहे हैं। आज मेकर्स ने उनके किरदार का पोस्टर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया। इसके बाद फिल्म के एक्टर नानी ने भी इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “नाम है ‘शिकंजा मालिक’। सिनेमा का डार्क लॉर्ड फिर लौट आया है। द पैराडाइज लेकर आ रहे हैं लीजेंडरी अभिनेता मोहन लाल को ‘शिकंजा मालिक’ के अवतार में। फिल्म सिनेमाघरों में 26 मार्च 2026 को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बांग्ला, इंग्लिश और स्पैनिश भाषाओं में रिलीज होगी।”
मोहन बाबू के फर्स्ट-लुक पोस्टर में उनके किरदार ‘शिकंजा मालिक’ को खौफनाक अंदाज में दिखाया गया है। इस पोस्टर में मोहन बाबू खून से सने हाथों में सिगार दबाए दिखाई दे रहे हैं। वह एक गद्दी पर बैठे सिगार का आनंद उठाते दिख रहे हैं। उनके हाथ के नीचे एक तलवार भी दिखाई दे रही है। मोहन लाल का नाम और लुक दोनों उनके किरदार से मेल खाते दिखाई दे रहे हैं। इसे फैंस भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग उन्हें बड़े विलेन के रूप में फिर से वापसी करने के लिए बधाई देते दिख रहे हैं। यह फिल्म सिनेमा के अनुभव को नया अंदाज देने और दर्शकों को नई दुनिया में लेकर जाने का वादा करती दिखाई दे रही है।
'द पैराडाइज' डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला और नानी की ब्लॉकबस्टर मूवी 'दसरा' के बाद का ग्रैंड-रियूनियन कहा जा रहा है। इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सीएच साई संभाल रहे हैं। एसएलवी सिनेमा के बैनर तले बन रही 'द पैराडाइज' का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। अभिनेता राघव जुयाल जिनको एक्शन फिल्म 'किल' में अपने दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है, वह भी इस फिल्म में हैं। हाल ही में वह आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में दिखाई दिए थे। वह इसमें विलेन का रोल निभाते दिखेंगे।
यह फिल्म 26 मार्च 2026 को रिलीज होगी। इसे आठ भाषाओं हिंदी, तेलुगू, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम में दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा।
Tagsतेलुगूतमिलअंग्रेजीस्पेनिशबंगालीद पैराडाइजनानीमोहन बाबूशिकंजा मालिकदक्षिण भारतीय फिल्म26 मार्च 2026मल्टीलैंग्वेज रिलीजब्लॉकबस्टरश्रीकांत ओडेलाअनिरुद्ध रविचंदरराघव जुयालजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





