मनोरंजन

देसी लुक में दिखी नागिन फेम करिश्मा तन्ना

Khushboo Dhruw
20 March 2023 6:05 PM GMT
देसी लुक में दिखी नागिन फेम करिश्मा तन्ना
x
'नागिन' फेम करिश्मा तन्ना अपनी शादी के बाद से लाइमलाइट से दूरी बनाती जा रही है। एक्टिंग से दूर भले सही लेकिन वह सोशल मीडिया पर सक्रीय हैं। हाल ही में करिश्मा को उनकी क्लोज फ्रेंड दलजीत कौर की वेडिंग में स्पॉट किया जा चुका है। करिश्मा तन्ना ने दलजीत के विवाह से लेकर प्री-वेडिंग फंक्शन तक अपना जलवा बिखेर दिया था। इसी दौरान उनकी नई फोटोज सामने आ चुकी हैं। इन तस्वीरों में तन्ना का देसी लुक देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ओरेंज कलर के लहंगा-चोली में दिखाई दे रही है।


खूबसूरत लहंगे को फ्लॉन्ट करते हुए करिश्मा तन्ना घूम-घूमकर पोज देती हुई हुई दिखाई दे रही है। फ्लोरल प्रिंट लहंगे में एक्ट्रेस कहर बरपाते हुए नजर आ रहे है। उनकी तस्वीरें देखकर फैंस अपना दिल हार चुके है। करिश्मा तन्ना ने इस आउटफिट को दलजीत कौर की वेडिंग के लिए कैरी किया था। अपनी दोस्त की शादी में अभिनेत्री सज-धजकर पहुंची थीं। करिश्मा तन्ना को आखिरी बार खतरों के खिलाड़ी में देखा गया। इस सीजन में उनके बहुत चर्चे हुए थे।
करिश्मा ने शो की ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली थी। वहीं इससे पहले वह बिग बॉस में भी दिखाई दे चुकी है। बिग बॉस में उनका नाम उपेन पटेल के साथ जुड़ा था। शो के बाद उन्होंने उपेन पटेल से सगाई तक कर रचा ली थी। लेकिन दोनों ने बाद में अलग होने का फैसला ले लिया।
Next Story