
x
Naagin 7 : सुपरनैचुरल शो 'नागिन 7' आजकल ड्रामेटिक ट्विस्ट और इमोशन्स से भरा हुआ है। प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल की केमिस्ट्री दर्शकों को बांधे हुए है। अब तक आपने देखा कि अनंता अपने दुश्मन से बदला लेने के लिए आर्यमन से शादी कर लेती है। शादी की रस्मों के दौरान, अनंता वॉशरूम जाती है, और इसी बीच घरवाले आर्यमन को दूल्हे के कपड़े पहनाकर मंडप में ले आते हैं। जब शादी पूरी हो जाती है, तो अनंता को एहसास होता है कि वह आर्यमन की पत्नी बन गई है। यह सच उसके लिए एक बड़ा झटका होता है।
शादी के बाद, आर्यमन खुद को शराब में डुबो लेता है। नशे की हालत में, उसे अनंता में अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड की झलक दिखने लगती है। एक बड़ा हादसा होते-होते बच जाता है, लेकिन अनंता आर्यमन की जान बचा लेती है। यह रिश्ता, जो बदले की भावना से शुरू हुआ था, अब धीरे-धीरे भावनाओं के जाल में उलझने लगता है।
आने वाले एपिसोड्स में, आर्यमन सुबह होश में आएगा। उसे याद नहीं होगा कि वह घर कैसे आया। दूसरी ओर, अनंता फिर से अपने दुश्मनों को खत्म करने की प्लानिंग शुरू करती है और एक बार फिर अपने नागिन रूप में बदलने का फैसला करती है। लेकिन किस्मत उसके खिलाफ लग रही है। आर्यमन को अनंता पर शक होने लगता है और वह सच जानने के लिए एक गुफा में जाता है। वहाँ, उसे पता चलता है कि उसने एक नागिन से शादी की है। यह सच आर्यमन को अंदर तक हिला देता है। इस बीच, अनंता को एहसास होता है कि उसका राज खुल गया है।
अब अनंता एक खंजर से आर्यमन को मारने की कोशिश करती है, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाती। बदले के रास्ते पर उसका दिल कमजोर पड़ने लगता है। उसे समझ नहीं आता कि वह अपने दुश्मन को क्यों नहीं मार पा रही है। इस बीच, आर्यमन के दिल में भी अनंता के लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर बनने लगता है। अनंता को पाने की चाहत में आर्यमन का सबसे करीबी दोस्त ही उसका दुश्मन बन जाता है। हालात तब और बिगड़ जाते हैं जब अनंता पर जानलेवा हमला होता है। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो जाती है। इस मुश्किल समय में, आर्यमन उसके साथ खड़ा रहता है, और उसकी ढाल बनकर उसकी रक्षा करता है।
TagsNaagin 7पतिसामनेअनंतासच्चाईNaagin 7husbandrevealedAnantatruth जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





