मनोरंजन

Muskaan Bamne और Karuna Pandey फिर साथ आए, इस बार शो पुष्पा इम्पॉसिबल में

Gulabi Jagat
16 March 2026 9:58 PM IST
Muskaan Bamne और Karuna Pandey फिर साथ आए, इस बार शो पुष्पा इम्पॉसिबल में
x

Mumbai: सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल अपनी दिल छू लेने वाली कहानी और गहराई से जुड़ी पारिवारिक भावनाओं के कारण दर्शकों के बीच गूंज रहा है। इस कहानी के केंद्र में है पुष्पा (करुणा पांडे), जिसकी ताक़त, अपनापन और हिम्मत हर मुश्किल में परिवार को एकजुट रखती है। शो में एक और भावनात्मक परत जोड़ रही हैं मुस्कान बामने, जो निभा रही हैं शनाया मेहता का किरदार एक अधिकार जताने वाली लड़की जो पुष्पा के मूल्यों और विश्वासों को चुनौती देती है। करुणा पांडे के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर करना मुस्कान के लिए बेहद खास अनुभव रहा है।



मुस्कान के लिए करुणा के साथ दोबारा काम करना एक ‘फुल-सर्कल मोमेंट’ जैसा है। दोनों कलाकारों ने पहले भी साथ काम किया था, जब करुणा ने मुस्कान की ऑन-स्क्रीन माँ का किरदार निभाया था। लगभग एक दशक बाद किस्मत ने उन्हें फिर से एक साथ ला दिया है लेकिन इस बार वे ऐसे किरदार निभा रहे हैं जो अक्सर एक-दूसरे से टकराते हैं। मुस्कान के लिए करुणा के साथ सेट पर लौटना काम से ज़्यादा एक मेंटर और को-एक्टर से दोबारा जुड़ने जैसा रहा, जो हमेशा बेहद सपोर्टिव रही हैं।

करुणा पांडे के साथ दोबारा काम करने के अनुभव पर मुस्कान बामने ने कहा, “पुष्पा इम्पॉसिबल में करुणा मैम के साथ फिर से काम करना मेरे लिए बेहद खास एहसास है। सालों पहले उन्होंने मेरी ऑन-स्क्रीन माँ का किरदार निभाया था और अब हम एक बिल्कुल अलग डायनामिक में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इसे और दिलचस्प बनाता है कि हमारे किरदार लगातार एक-दूसरे से टकराते रहते हैं। शनाया बाग़ी और ज़िद्दी है, जबकि पुष्पा अनुशासन और मूल्यों में गहरा विश्वास रखती है, इसलिए उनकी पर्सनैलिटी नैचुरली क्लैश करती है। लेकिन बतौर कलाकार करुणा मैम बेहद गर्मजोशी से भरी और सपोर्टिव हैं, जिसकी वजह से इन इंटेंस सीन को निभाना और भी मज़ेदार हो जाता है।

Next Story