मनोरंजन

Mumbai : ‘लक्ष्मण’ ने इन 2 की जीत पर जताई खुशी

SANTOSI TANDI
5 Jun 2024 9:49 AM GMT
Mumbai : ‘लक्ष्मण’ ने इन 2 की जीत पर जताई खुशी
x
Mumbai मुंबई : ‘रामायण’ में ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए एक्टर सुनील लहरी Sunil Lahriसोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अयोध्या और अमेठी में बीजेपी की करारी हार हुई, जिसे देख सुनील हैरान हैं। एक वीडियो शेयर कर सुनील ने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर रिएक्शन दी है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में सुनील बोलते हैं, “जय श्रीराम। इलेक्शन के रिजल्ट देखकर बहुत निराशा हो रही है इसीलिए मैं कहता था, ‘वोट दो, वोट दो,’ लेकिन किसी ने नहीं सुना। अब गठबंधन की सरकार बनेगी।

क्या ये गठबंधन सरकार को 5 साल तक सही से चला पाएगा। सोचिए जरा। खैर.. मुझे इस बात की खुशी है कि दो ऐसे लोगों ने जीत दर्ज की है, जिन्हें मैं बहुत पसंद करता हूं। दोनों के दोनों ने इलेक्शन में शानदार जीत दर्ज की है। पहली हैं कंगना रनौत जी, जो नारी शक्ति का जीता-जागता स्वरूप हैं। उन्होंने मंडी से जीत दर्ज की। दूसरे हैं मेरे बड़े भाई समान अरुण गोविल जी।
वे मेरठ सीट से इलेक्शन जीते हैं। दोनों को ही मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। जय श्रीराम।” सुनील ने कैप्शन में लिखा, “चुनाव के परिणाम देखकर बहुत ज्यादा निराशा हुई, एक तो मतदान कम और ये परिणाम..परंतु एक बात की खुशी हुई मेरे दो पसंदीदा लोग चुनाव जीते…दोनों को ढे़र सारी बधाई।”
Next Story