भारत

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू, देखें VIDEO

jantaserishta.com
5 Jun 2024 12:06 PM IST
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू, देखें VIDEO
x

DELHI: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक 7, लोक कल्याण मार्ग पर शुरू हुई।

अबकी बार गठबंधन सरकार
तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी बहुमत से बहुत दूर है अब उसे गठबंधन का सहारा लेना होगा। 18वीं लोकसभा के परिणाम आने के बाद मोदी फैक्टर खत्म हो गया है।
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवाद) की नेता वृंदा करात ने बीजेपी को बहुमत न मिलने पर कही बड़ी बात। मोदी जी की गारंटी का सवाल है तो वो चली गई है। अब इन्हें कोएलेशन की सरकार चलानी पड़ेगी। पिछले 10 साल में एनडीए को नकारा गया था। उनके नेताओं को किनारे रखा गया था। अब हम देखेंगे कि मोदी जी गठबंधन की सरकार चला सकते हैं या नहीं।
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद अब सरकार बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार एनडीए संग बैठक में शामिल होने के लिए आज दिल्ली आ रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व डिप्टी सीएम व राजद नेता तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। दोनों नेता विस्तारा की फ्लाइट से 10.40 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
कौन बनेगा ओडिशा का मुख्यमंत्री?
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भुवनेश्वर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। धर्मेंद्र प्रधान ने संबलपुर लोकसभा सीट पर 1 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की। ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 147 सीटों में से 78 सीटें जीतकर परचम लहराया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story