
x
Mouni Roy: मौनी ने टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे बड़े पर्दे पर भी अपनी जगह बनाई। आइए, जानते हैं कि मौनी अब तक किन-किन किरदारों में नजर आईं।
इन दिनों मौनी रॉय Mouni Roy अपनी आगामी भूतिया फिल्म 'द भूतनी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। मौनी ने अपनी शानदार एक्टिंग और स्टाइल से दर्शकों का दिल जीता है। अब मौनीे फिल्म 'द भूतनी' में भूतनी बनकर डराने वाली ह। इस फिल्म से पहले किन-किन किरदारों से मौनी ने जीता फैंस का दिल, जानिए इस खास रिपोर्ट में....
मौनी के किरदार
मौनी रॉय Mouni Roy ने टीवी और फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाए, चाहे वह पौराणिक सती हो, थ्रिलर नागिन, रोमांटिक हीरोइन, या फिर निगेटिव रोल। आज मौनी न सिर्फ अपनी एक्टिंग, बल्कि अपने स्टाइल और डांस के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘द भूतनी’ का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
'देवों के देव महादेव' से घर-घर में पहचानी गईं मौनी
मौनी ने 2007 में एकता कपूर के मशहूर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसमें उन्होंने कृष्णा तुलसी का किरदार निभाया, जो दर्शकों को खूब पसंद आया। मौनी को असली पहचान 2011 में ‘देवों के देव महादेव’ से मिली, जिसमें उन्होंने सती का पौराणिक किरदार निभाया। यह किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि मौनी घर-घर में मशहूर हो गईं।
'नागिन' टीवी सीरियल से मिली पहचान
2015-2016 में ‘नागिन’ सीरियल में मौनी ने शिवन्या और शिवांगी की दोहरी भूमिका निभाई। इस थ्रिलर ड्रामे में उनकी नागिन की भूमिका को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया, और यह शो टीआरपी में टॉप पर रहा।
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में 'जुनून' के किरदार से मिली प्रसिद्धि
2022 में ‘ब्रह्मास्त्र’ में मौनी ने पहली बार निगेटिव किरदार जुनून का रोल निभाया। इस किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया और उनकी वर्सेटिलिटी की तारीफ हुई। मौनी ने ‘तुम बिन 2’ और ‘KGF: चैप्टर 1’ में आइटम नंबर भी किए, जो काफी चर्चित रहे।
द भूतनी
'द भूतनी' एक आगामी हॉरर फिल्म है। जिसे सिद्धांत सचदेव ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट और संजय दत्त ने किया है। फिल्म में मौनी रॉय Mouni Roy के अलावा संजय दत्त, सनी सिंह और पलक तिवारी नजर आएंगी। यह फिल्म पहले 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म को 1 मई, 2025 को रिलीज होगी। पहले इस फिल्म का नाम 'द वर्जिन ट्री' रखा गया था, लेकिन अब फिल्म का नाम 'द भूतनी' है।
TagsMouni Royभूतडराएंगीअभिनेत्रीMouni RoyGhostwill scareActressजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





