
x
Mardaani 3 BO Day 3:रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’ फ्रैंचाइजी की नई फिल्म ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सनी देओल की हालिया वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ के मुकाबले भी यह फिल्म अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों को आकर्षित कर रही है। पहले दो दिनों की ठीक-ठाक ओपनिंग के बाद वीकेंड में फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली और तीसरे दिन शानदार कमाई की। आइए जानते हैं, ‘मर्दानी 3’ Mardaani 3ने रिलीज के तीसरे दिन कितनी कमाई की।
तीसरे दिन 'मर्दानी 3' Mardaani 3 ने किया कितना कलेक्शन?
रानी मुखर्जी की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने लगभग ₹7.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिससे तीन दिनों में कुल कलेक्शन ₹17.50 करोड़ हो गया। फिल्म ने पहले दिन ₹4 करोड़, दूसरे दिन ₹6.25 करोड़ कमाए। दूसरे दिन पहले ही 56.25% की बढ़ोतरी देखी गई थी, और तीसरे दिन इस बढ़ोतरी में और इजाफा हुआ।
रविवार को फिल्म की हिंदी वर्ज़न की कुल ऑक्यूपेंसी 33.29% रही। मॉर्निंग शो में 13.23%, दोपहर में 37.04%, शाम को 49.80%, और नाइट शो में 33.10% रेट दर्ज किया गया। आंकड़े बताते हैं कि दर्शकों की अधिक भीड़ दोपहर और शाम के शो में रही, जबकि शाम का शो सबसे मजबूत साबित हुआ, लगभग 50% तक पहुंचा। यह तीसरे दिन के लिए उत्साहजनक संकेत है।
‘मर्दानी 3’ ने अपने पहले रविवार (तीसरे दिन) ₹7.25 करोड़ की कमाई कर कुल ₹17.50 करोड़ का घरेलू नेट कलेक्शन किया। पिछले साल काजोल की फिल्म ‘मां’ ने तीसरे दिन ₹7 करोड़ ही कमाए थे। इस लिहाज से, रानी मुखर्जी की फिल्म ने काजोल की ‘मां’ को पीछे छोड़ दिया।
फिल्म में रानी मुखर्जी, जानकी बोडीवाला, मल्लिका प्रसाद मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे अभिराज मिनावाला ने डायरेक्ट किया है। रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया है, जो पिछले पार्ट्स में भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय था। इस फिल्म में उनके दमदार अभिनय को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा।
TagsMardaani 3रानी मुखर्जीजलवाकलेक्शनRani Mukerjicharmcollection जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





