मनोरंजन
मनोज तिवारी की बेटी रीति की बिग बॉस में एंट्री, सलमान ने कहा- ‘बाप पे मत जाना’
jantaserishta.com
6 Sept 2026 1:32 PM IST

x
मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर आज रात होने वाला है, लेकिन उससे पहले शो का एक प्रोमो चर्चा में आ गया है। इस प्रोमो में भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी नेता मनोज तिवारी अपनी बेटी रीति तिवारी को बिग बॉस के घर में छोड़ने पहुंचे। खास बात यह रही कि मनोज इस बार शो में प्रतियोगी के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी बेटी की एंट्री के मौके पर नजर आए। सलमान खान ने भी मनोज और रीति के साथ मजाकिया अंदाज में बातचीत की।
प्रोमो की शुरुआत मनोज तिवारी के गाना गाते हुए स्टेज पर पहुंचने से होती है। सलमान उन्हें दोबारा बिग बॉस में आने को लेकर चिढ़ाते हैं। इसके बाद मनोज बताते हैं कि वह खुद शो में हिस्सा लेने नहीं आए हैं, बल्कि अपनी बेटी रीति को घर के अंदर छोड़ने पहुंचे हैं। इसके बाद रीति स्टेज पर आती हैं और परफॉर्म करती हैं।
सलमान खान रीति को घर के अंदर होने वाले संभावित झगड़ों को लेकर सलाह देते हुए कहते हैं कि अंडों को लेकर लड़ाई नहीं करनी चाहिए। इसके बाद वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ‘ऐ बाप पे मत जाना।’ सलमान की यह बात मनोज तिवारी के पुराने बिग बॉस विवाद से जुड़ती नजर आती है।
मनोज तिवारी का 16 साल पुराना बिग बॉस कनेक्शन
रीति तिवारी की एंट्री के साथ मनोज तिवारी की करीब 16 साल पुरानी बिग बॉस जर्नी भी फिर चर्चा में आ गई है। मनोज तिवारी साल 2010 में ‘बिग बॉस सीजन 4’ में बतौर प्रतियोगी शामिल हुए थे। उस सीजन में श्वेता तिवारी, खली, डॉली बिंद्रा और मनोज तिवारी जैसे चर्चित चेहरे घर में मौजूद थे। उस सीजन की विजेता श्वेता तिवारी बनी थीं।
मनोज तिवारी के उस सीजन का सबसे चर्चित हिस्सा डॉली बिंद्रा के साथ उनका विवाद रहा था। दोनों के बीच अंडों को लेकर बहस हुई थी। मनोज नाश्ते में ऑमलेट बनाना चाहते थे, जबकि डॉली बिंद्रा का कहना था कि पहले बचा हुआ खाना खत्म किया जाए।
इसी बहस के दौरान मनोज तिवारी ने कहा था कि किचन किसी के बाप का नहीं है। जवाब में डॉली बिंद्रा ने भी ‘बाप पे बोलना नहीं’ कहा था। दोनों के बीच हुई यह बहस बाद में काफी चर्चित हुई और इससे जुड़े संवाद सोशल मीडिया पर मीम्स का हिस्सा बन गए। इसी पुराने विवाद को देखते हुए सलमान का रीति को अंडों को लेकर झगड़ा न करने की सलाह देना भी मजाकिया संदर्भ माना जा रहा है।
रीति तिवारी कौन हैं?
रीति तिवारी मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं। वह सिंगर, सॉन्गराइटर, कंपोजर और प्रोड्यूसर के तौर पर काम करती हैं। उन्होंने कवर सॉन्ग्स के साथ ओरिजिनल म्यूजिक पर भी काम किया है। अब वह ‘बिग बॉस 20’ के जरिए रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं।
निरहुआ भी प्रोमो में आए नजर
‘बिग बॉस 20’ के एक अन्य प्रोमो में भोजपुरी अभिनेता और सिंगर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी दिखाई दिए। वह रिक्शे पर सवार होकर शो के सेट पर पहुंचते हैं और बैकग्राउंड में उनका चर्चित गाना ‘निरहुआ रिक्शावाला’ सुनाई देता है। सलमान उनका स्वागत करते हैं और दोनों के बीच मजाकिया बातचीत होती है।
निरहुआ साल 2012 में ‘बिग बॉस 6’ में प्रतियोगी के तौर पर शामिल हुए थे और करीब 40 दिन घर में रहे थे। प्रोमो में सलमान उन्हें दोबारा शो में मौका देने की बात पर रोकते हुए बताते हैं कि वह सिर्फ यहीं तक आए हैं। इसके बाद निरहुआ की बात पर सलमान हंस पड़ते हैं।
इस प्रोमो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे की संभावित एंट्री को लेकर भी चर्चा तेज हो गई। हालांकि, ‘बिग बॉस 20’ में कौन-कौन प्रतियोगी होंगे, इसका पूरा खुलासा प्रीमियर के दौरान ही होगा। मीडिया रिपोर्ट्स में कई नामों की चर्चा है, जिनमें माही विज, अरिश्फा खान, कनिका मान, ईशा रिखी, काजी तौकीर, आम्रपाली दुबे और अन्य नाम शामिल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





