मनोरंजन

Manoj Kumar : भारत कुमार' की सिनेमाई विरासत अमर रहेगी : राजनाथ सिंह

Uma Verma
4 April 2025 12:57 PM IST
Manoj Kumar : भारत कुमार की सिनेमाई विरासत अमर रहेगी : राजनाथ सिंह
x

मुंबई | दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर भावपूर्ण संदेश साझा किया।

राजनाथ सिंह ने लिखा,

"मनोज कुमार जी एक बहुमुखी अभिनेता थे, जिन्हें देशभक्ति से भरी फिल्में बनाने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर 'उपकार', 'पूरब और पश्चिम' जैसी फिल्मों में उनके अविस्मरणीय अभिनय ने हमारी संस्कृति को समृद्ध किया और उन्हें पीढ़ियों तक लोगों का प्रिय बनाया। उनकी सिनेमाई विरासत उनके कामों के माध्यम से जीवित रहेगी।"

राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि मनोज कुमार की फिल्मों ने न सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि उनमें राष्ट्रीय भावना और सामाजिक चेतना भी जगाई।

मनोज कुमार की देशभक्ति से परिपूर्ण फिल्मों को लेकर हर वर्ग में विशेष स्थान रहा है। उनके निधन को भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

Next Story