
x
संतोष के नायर 65 वर्ष की आयु में सड़क हादसे में मृत
मलयालम एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। मलयालम फिल्म और टेलीविजन जगत के लोकप्रिय अभिनेता संतोष के. नायर का निधन हो गया है। मंगलवार सुबह केरल के अदूर में एक सड़क दुर्घटना में संतोष नायर की दर्दनाक मौत हो गई। संतोष अपनी पत्नी राजलक्ष्मी के साथ यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उनके वाहन की एक ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें अभिनेता की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी राजलक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हैं। राजलक्ष्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
संतोष के. नायर अपनी पत्नी राजलक्ष्मी के साथ सफर कर रहे थे। केरल के अदूर में उनका वाहन एक ट्रक से टकरा गया। ये दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 6:30 के आस-पास अदूर एनाथ के पास एमसी रोड पर पुदुस्सेरी इलाके में हुई। इस दौरान संतोष अपनी पत्नी राजलक्ष्मी के साथ इनोवा कार में थे। तभी अचानक अभिनेता की कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे पार्सल ट्रक से जाकर टकरा गई। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अभिनेता को बाहर निकाला और अदूर के लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया गया, देर हो चुकी थी। डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए। इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं उनकी पत्नी का अब भी इलाज जारी है। हादसे में ट्रक ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। संतोष नायर के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
कई फिल्मों और टीवी शोज का रहे हिस्सा
बता दें, संतोष के. नायर लंबे समय से मलयालम फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय थे और दर्शकों के बीच एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुके थे। उन्होंने अपने करियर में कई टीवी शोज के साथ 100 से अधिक फिल्मों में भी काम किया था। बताया जा रहा है कि उनकी आखिरी फिल्म 'मोहिनीअट्टम' थी, जिसे दर्शकों से बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था। इस हादसे ने उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को सदमे में डाल दिया है।
Tagsमलयालम एंटरटेनमेंट इंडस्ट्रीइंडस्ट्री शोक में डूब गईमलयालम फिल्मटेलीविजन लोकप्रिय अभिनेता संतोष के. नायर का निधनकेरल के अदूर में एक सड़क दुर्घटनासंतोष नायर की दर्दनाक मौतसंतोष अपनी पत्नी राजलक्ष्मीMalayalam entertainment industryindustry plunges into mourningMalayalam filmtelevision popular actor Santosh K. Nair passes awayroad accident in AdoorKeralatragic death of Santosh NairSantosh with his wife RajalakshmiJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





