मनोरंजन

मलाइका ने ‘किंग खान’ की सेहत को लेकर जताई चिंता

Mohammed Raziq
24 May 2024 3:57 PM IST
मलाइका ने ‘किंग खान’ की सेहत को लेकर जताई चिंता
x
मुंबई : इस बीच कई सेलेब्स ने शाहरुख की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की और अब एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर बात की है। मलाइका ने इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत में अपनी चिंता जाहिर की। मलाइका ने कहा कि मैं इसीलिए कहती हूं कि हमें पर्यावरण को बचाने की जरूरत है। जब आप पर्यावरण का ख्याल रखेंगे तो पर्यावरण भी आपका ख्याल रखेगा। मैं बस सभी से यही कहना चाहती हूं कि जितना हो सके पानी पीएं।
खुद को ज्यादा से ज्यादा हाईड्रेट रखने की कोशिश करें। ऐसी चीजें खाएं जो आपको पानी की कमी से बचाए। सन्सक्रीन लगाएं और धूप में छाते का इस्तेमाल करें। गर्मियों में सूती कपड़े पहनें, जो शरीर को आराम दें और ठंडक पहुंचाएं। अगर आप इतना कर लेते हैं तो खुद को धूप और लू से बचा सकते हैं।
मैं खुद भी यही करती हूं और लू से बचने के यही मेरे टिप्स हैं। हम हीट स्ट्रोक को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। अगर खुद को सुरक्षित रखना है तो हमें सावधानी रखनी होगी। मलाइका का यह वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि मलाइका ने साल 1998 में आई ‘दिल से’ फिल्म में शाहरुख के साथ ‘छय्या छय्या’ गाने पर जबरदस्त डांस किया था।
Next Story