मनोरंजन

माधुरी दीक्षित ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ किया रोमांटिक डांस, फैन्स ने कह दी ऐसी बात

Gulabi Jagat
25 March 2022 3:23 PM GMT
माधुरी दीक्षित ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ किया रोमांटिक डांस, फैन्स ने कह दी ऐसी बात
x
माधुरी और सिद्धार्थ का रोमांटिक डांस
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की एक स्माइल कई लोगों को घायल कर देती हैं। माधुरी दीक्षित ने अपने अब तक के करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं। माधुरी दीक्षित बहु-प्रतिभाशाली अभिनेत्री होने के साथ-साथ बहुत ही खूबसूरत डांसर भी हैं। उन्हें बॉलीवुड की एक्सप्रेशन क्वीन भी कहा जाता है। बॉलीवुड में हर एक्टर एक बार माधुरी दीक्षित के साथ एक्टिंग या डांस करने की चाहत रखता है और हाल ही में ये मौका मिला करण जौहर के स्टूडेंट सिद्धार्थ मल्होत्रा को। शेरशाह एक्टर को न सिर्फ माधुरी दीक्षित के साथ डांस करने का मौका मिला बल्कि उनकी केमिस्ट्री देखकर सब हैरान रह गए।
सलमान खान के गाने पर किया डांस
माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में डांस करते हुए एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में माधुरी दीक्षित के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ रहे हैं। ये दोनों इस वीडियो में सलमान खान और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के गाने पहला-पहला प्यार है' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का यह डांस वाकई रोमांटिक हैं। दोनों एक-दूसरे की आंखों में देखकर डांस कर रहे हैं। माधुरी दीक्षित तो परफेक्ट डांसर हैं ही, लेकिन उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी स्टेप्स को बखूबी बिठाया। दोनों का यह रोमांटिक डांस फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। कुछ ही पहले समय पहले डाले गए इस वीडियो को 2 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

फैन्स ने दोनों की केमिस्ट्री देखकर कही ये बात
इस खूबसूरत डांस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित ने कैप्शन में लिखा, 'सिद्धार्थ के साथ डांस करना जारी है। यह बहुत ही मजेदार था। इसमें इतना अच्छा पार्टनर बनने के लिए तुम्हारा शुक्रिया'। दोनों की इस वीडियो पर फैन्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने माधुरी दीक्षित और सिद्धार्थ मल्होत्रा की डांस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आप दोनों की केमिस्ट्री मोहित करने वाली है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस तरह के वीडियो देने के लिए आप दोनों का शुक्रिया अदा'। अन्य यूजर ने लिखा, 'ओह माय गॉड पहला प्यार'। कई फैन्स ने तो कमेंट बॉक्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा को लकी बॉय भी बताया'।
ये एक्टर्स भी माधुरी के साथ स्क्रीन स्पेस कर चुके हैं शेयर
माधुरी दीक्षित एक ऐसी अदाकारा हैं, जिनके साथ आज के एक्टर्स में एक बार स्क्रीन स्पेस शेयर करने की चाहत हैं। धक-धक गर्ल के फैन्स सिर्फ आम जनता नहीं बल्कि बॉलीवुड में मौजूद हैं। सिद्धार्थ के अलावा खुद को माधुरी दीक्षित का सबसे बड़ा फैन मानने वाले रणबीर कपूर ने भी 'ये जवानी है दीवानी' में माधुरी दीक्षित के साथ एक स्पेशल गाना किया था। तो वही वरुण को भी अभिनेत्री के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का मौका मिला। माधुरी दीक्षित के करियर की बात करें तो वह लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपना करण जौहर की सीरीज 'फेम-गेम' से डेब्यू किया, जो लोगों को काफी पसंद आई।
Next Story