
x
Madhan Bob : तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आई है। जाने-माने अभिनेता और संगीतकार मदन बॉब Madhan Bob का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे, लेकिन जिंदगी और मौत की जंग हार गए और 2 अगस्त को चेन्नई में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
मदन बॉब Madhan Bob तमिल सिनेमा के बेहद लोकप्रिय कलाकार थे। उन्होंने अपने करियर में रजनीकांत, कमल हासन, अजित, सूर्या और विजय जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया। फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी पर भी अपनी पहचान बनाई। वह सन टीवी के मशहूर कॉमेडी शो 'असाथा पोवथु यारु' में जज के तौर पर भी नजर आए, जहाँ उनकी कॉमेडी को खूब पसंद किया गया। मदन बॉब न केवल एक अभिनेता और हास्य अभिनेता थे, बल्कि एक शानदार संगीतकार भी थे।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में बालू महेंद्र की फिल्म 'निंगल केट्टावई' से की थी। अपने फ़िल्मी करियर में उन्होंने 'थेवर मगन', 'चाची 420', 'मित्रों', 'जेमिनी' और 'सुरा' जैसी कई यादगार फ़िल्मों में काम किया। उन्हें आखिरी बार 2019 में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'मार्केट राजा एमबीबीएस' में देखा गया था।उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है और प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
TagsMadhan Bobकैंसरअभिनेताअलविदा Madhan Bobcanceractorgoodbye जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





